Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुलपति ने मुख्यमंत्री को नाथपंथ की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में किया आमंत्रित

कुलपति ने मुख्यमंत्री को नाथपंथ की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में किया आमंत्रित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से श्रीगोरखनाथ मंदिर में शिष्टाचार भेंट किया।
इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय मे 27 व 28 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले नाथ पंथ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप के उन्हे को आमंत्रित किया।
कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उनका आमंत्रण स्वीकार किया है।
इसके साथ ही कुलपति ने विश्वविद्यालय में स्थापित महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ में स्थापित होने वाले नाथ पंथ संग्रहालय के बारे में भी मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
भेंट के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक, शोध एवं परीक्षा संबंधी गतिविधियों के बारे में भी उन्हे को अवगत कराया। कुलपति प्रो. टंडन ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने संतोष व्यक्त करते हुए परीक्षा में और सुधार लाने की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments