Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोनौली बार्डर पर भारत में अवैध घुसपैठ करते चीनी महिला गिरफ्तार

सोनौली बार्डर पर भारत में अवैध घुसपैठ करते चीनी महिला गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।भारत- नेपाल के सोनौली बार्डर सीमा से सटे पगडंडी मार्गों पर एसएसबी 66 वी वाहिनीं ने एक विदेशी महिला को अवैध रूप से नेपाल से भारत में घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया। सुबह एसएसबी जवान गस्त कर रहे थे उसी समय सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पगडंडी मार्ग से एक महिला भारत सीमा में आते दिखाई दी।जवानों ने रोक कर उससे पूछ-ताछ किया तो महिला पूरी तरह से अनभिज्ञता जाता रही थी।बातचीत से पता चला महिला विदेशी है जिसकी जानकारी अप्रवासन अधिकारियों को दी गई।अधिकारियों ने जांच पड़ताल किया तो उसके पास से किसी भी तरह का भारत में प्रवेश करने का प्रमाण नहीं मिला है जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गई महिला चीन की रहने वाली है जिसका नाम चाई जीहांग उर्म 49 वर्ष बताया गया।अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस को सौंपा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments