February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र के नेतृत्व में केक काटकर व मिठाई खिलाकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाया , इसके पश्चात संविधान के प्रस्तावना की प्रति वितरित कर संविधान के प्रति लोगो को जागरूक किया। इस दौरान संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहाँ की राहुल गांधी देश के युवावों के हक की आवाज उठाते रहे है, देश का युवा इस समय जितना प्रताड़ित है उतना कभी नहीं रहा है, इस भाजपा की सरकार ने सेना में अग्निवीर जैसी योजना लाकर देश के युवावों को ठगने का काम किया है , राहुल गांधी अग्निवीर योजना के खिलाफ युवावों की आवाज बिना डरे बुलंदी से उठाते रहे हैं राहुल गांधी देश को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं, जिला उपाध्यक्ष सत्यम् पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवावों के आदर्श है जिस तरह इस तानाशाही सरकार ने युवावों को बेरोजगारी के इस दलदल में ढकेलने का काम किया है देश का युवा भी राहुल गांधी के नेतृत्व में इस तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है देश का युवा राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना बेहतर भविष्य देख रहा है, कार्यक्रम को दीनदयाल प्रसाद डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, मार्कण्डेय मिश्र, लालसाहब यादव,बदरे आलम,रामविलास तिवारी, उदय नारायण तिवारी,हर्षित सिंह, अशोक कुमार, मनोज पाण्डेय, सैयद फिरोज अहमद,प्रिंस पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया।