Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्रिकेट बैठ से मारकर हत्या की कोशिश मुकदमा दर्ज

क्रिकेट बैठ से मारकर हत्या की कोशिश मुकदमा दर्ज

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र के ग्राम चकरवा के सत्यम श्रीवास्तव पर देर रात कुछ लोगो ने मामूली विवाद में हमला कर दिया जिसमें सत्यम श्रीवास्तव का नाक कट कर दो हिस्से में विभाजित हो गया जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति नाजुक देख डाक्टर में देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने भी कुछ ही देर में गंभीर स्थिति देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहा सत्यम का इलाज चल रहा है । लेकिन परिजनों के अनुसार सत्यम की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है । सत्यम श्रीवास्तव पुत्र विनय कुमार श्रीवास्तव सलेमपुर बाजार करने आए थे और बाजार से घर का थे थे तभी इनके गांव से कुछ ही दूरी पर एक बगीचे में जहा कई गांव के व्यक्ति क्रिकेट खेलते है वही किसी बात को लेकर सत्यम श्रीवास्तव की जमुआ नम्बर 2 निवासी तबरेज आलम पुत्र आशिक खान से बहस हो गई जिसपर तबरेज खान ने क्रिकेट खेलने वाले बैट से हमला बोल दिया और लगातार वार पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया । इस संदर्भ में सत्यम श्रीवास्तव के भाई शिवम श्रीवास्तव के द्वारा एक प्रार्थना पत्र सलेमपुर कोतवाली थाना में दिया गया सलेमपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस संदर्भ में विधिपूर्वक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया है। आरोपी की तलास कर रही है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments