June 20, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

व्याप्त विसंगतियों को दूर कर उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा- सदल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा बांसगांव इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद ने गुरुवार को बरहज तहसील परिसर में अधिवक्ता गण एवं दूर दराज के क्षेत्र से आई हुई जनता से मिलकर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा।
इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजी गिरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ देवरिया अब्दुल खालिक, राम योगेंद्र भारती, राम आशीष यादव, रामप्रसाद यादव, हरेंद्र भारती, राम प्रकाश तिवारी, पंकज कुमार निगम, ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, गोविंद कुमार,चंद्रभूषण यादव,रामनाथ शर्मा, नगर अध्यक्ष गजानंद विश्वकर्मा, अमित कुमार भारती, आप नेता माजिद अली, विकास विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, अशोक यादव, गोपी यादव, धर्मदेव कुशवाहा, सुधीर निषाद आदि मौजूद रहे।