
भाटपाररानी /देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के मठ दनऊर निवासी अमित उर्फ झुन्ना साहनी जो मछली पकड़ कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से पूरा परिवार सहम उठा है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक परिवार के लोगों को जब काफी खोज बीन करने पर भी कहीं कुछ अता पता नहीं चल सका तब परिवार के लोगों के द्वारा थक थक हार कर स्थानीय पुलिस भाटपार रानी को इस घटना की सूचना दी गई जिसके साथ ही डायल 112 के लोगों द्वारा सूचना पर खोज बीन की गई फिर भी कुछ पता नहीं चल सका वह परिवार से शुक्रवार की शाम 4 बजे करीब मछली पकड़ने की खातिर भागड़ा नाले में उतरा था जो बाहर नहीं आ सका था। जबकि उसकी बाइक और शर्ट पैंट, गंजी चप्पल आदि नदी के बाहर कोईल बाबा स्थान पर रखा हुआ मिला जिससे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्यवाही की पूरी की गई है।
