Monday, March 2, 2026
HomeUncategorizedनामांकन के प्रथम दिन 16 व्यक्तियों ने लिए 42 नामांकन पत्र

नामांकन के प्रथम दिन 16 व्यक्तियों ने लिए 42 नामांकन पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 62-संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र हेतु नामांकन के प्रथम दिन 16 व्यक्तियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। नामांकन के प्रथम दिन भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी सहित 16 व्यक्तियों द्वारा कुल 42 नामांकन पत्र प्राप्त किये गये हैं। नामांकन के प्रथम दिन किसी भी पार्टी अथवा व्यक्ति द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नही किया गया। नामांकन पत्र प्राप्त किये जाने एवं नामांकन पत्रों को दाखिल/जमा किये जाने की अंतिम तिथि दिनांक 06 मई 2024 सायं 03 बजे तक निर्धारित है। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष संख्या 03 को नामांकन कक्ष बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments