Sunday, May 3, 2026
Homeआजमगढ़सहजानंद राय ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहु के समर्थन में चाय...

सहजानंद राय ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहु के समर्थन में चाय पर किया चर्चा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिला के लाटघाट बाजार में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भारतीय जनता पार्टी के सदर लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में मतदान करने को लेकर चाय पर चर्चा किया ।
मंगलवार को लाटघाट बाजार में दिनेश कुमार पांडेय के आवास पर सगड़ी विधानसभा के लाटघाट बाजार में लोकसभा के चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीताने के लिए, चाय पर चर्चा किया। भाजपा के नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास पर चुनाव हो रहा है। सगड़ी विधानसभा के दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान संघ अध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के नीतियों में विश्वास किया है। एक-एक कार्यकर्ता अपने बूथ को जीताने का संकल्प लिया है। अबकी बार 400 पार तंय है। इस दौरान
आशीष सिंह ,अभिमन्यु राय, ओम प्रकाश सिंह ,मोहम्मद अजहर खान ,विकास राय, दलपत यादव, इंद्रजीत प्रजापति, आलोक सिंह ,दुर्ग विजय सिंह, प्रभात सिंह, संजय राय ,रतन पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments