Wednesday, December 24, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअजय कुमार श्रीवास्तव की भाजपा में वापसी से कार्यकर्ताओं में खुशी की...

अजय कुमार श्रीवास्तव की भाजपा में वापसी से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया अजय के भाजपा में पुनः वापसी पर विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बताते चले कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर अजय श्रीवास्तव अपने हजारो कार्यकर्त्ताओं के साथ पार्टी छोड़ दी थीं जिससे संगठनात्मक स्तर पर पार्टी विधान सभा मे कमजोर और कार्यकर्ता नेता विहीन महसूस कर रहे थी,अब जबकि अजय का पार्टी में वापसी करते ही पूरे विधानसभा के कर्तकर्ता गदगद हो गए और लोकसभा चुनाव में जोर शोर से पंकज चौधरी को सातवी बार दस लाख पार का नारा लगाएंगे। इस दौरान दयाशंकर सिंह, राजेश वैश्य श्रीराम ,राकेश कन्नौजिया प्रमोद जायसवाल,पिंटू , हरि किशुन कुशवाहा, पिंटू गुप्ता, सुनील पाठक,रणधीर सिंह , सुजीत श्रीवास्तव, राजू सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने अजय कुमार श्रीवास्तव की भाजपा में वापसी पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments