Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुराचार के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुराचार के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम व चोरी, लूट, गौकशी, डकैती, नकबजनी में संलिप्त अपराधियो, वांछित एवं वारंण्टी, अभियुक्तगण की गिरफ्तारी, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों एंव अपराध की रोकथाम के परिप्रेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम मे, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बरेली के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के निर्देशन में थाना भुता पुलिस टीम द्वारा सोमवार 29.01.2024 को मु0अ0सं0 003/2024 धारा 354/323/504/506/325/376 भा.द.वि. थाना भुता जनपद बरेली में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बरखेडा थाना भुता जिला बरेली को ग्राम उदयपुर पुलिया के पास से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments