
बरेली(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बरेली के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी हाईवे जनपद बरेली के कुशल पर्यवेक्षण मे सोमवार 29.01.2024 को थाना बिथरी चैनपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रिंकू यादव नाम के व्यक्ति नें नवदिया देहजब्ती में महिपाल की हत्या की थी, वह रिंकू यादव कहीं जाने की फिराक में रसुईयां फाटक पर खड़ा है। सूचना पर थाना बिथरीचैनपुर पुलिस द्वारा रिकू यादव पुत्र जगबीर निवासी नवदिया देहाजब्ती थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
