Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन

पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया सदर ब्लॉक के पिपरा चंद्रभान गाँव में सपा के जिला उपाध्यक्ष एन पी यादव के नेतृत्व में पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में पिछड़े,दलित व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने उपस्थित होकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष एन पी यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों व महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। भाजपा पिछड़ों व दलितों के आरक्षण को समाप्त करना चाहती हैं। भाजपा सरकार बाबा साहब अम्बेडकर के बनाये गए संबिधान से खिलवाड़ करना चाहती है।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई की मार से जनता परेशान है। बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पिछड़े,दलित, अल्पसंख्यक, गरीब, किसान, महिलायें, छात्र, नौजवान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी सभी वर्गों के लोग परेशान है।
भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। भाजपा सरकार में गरीबों की सुधि लेने वाला कोई नही है, सरकार पूंजीपतियों के इसारे पर कार्य कर रही है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए भाजपा को सत्ता से बाहर करने का कार्य करेगा।
चौपाल में मुख्य रूप से सपा नेता उमाशंकर यादव, रामबचन सिंह, दरोगा यादव, सुदामा प्रसाद गोंड़, कैलाश विश्वकर्मा, कतवारू प्रसाद, किशोर प्रसाद, बिकाऊ प्रसाद,मुन्ना यादव, दिनेश प्रसाद बीडीसी, अशोक गौतम, अछयबर सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments