Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशन्याय यात्रा सोमवार को भी ब्लाकों में संचालित रहा

न्याय यात्रा सोमवार को भी ब्लाकों में संचालित रहा

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में समस्त ब्लॉकों पर चल रही न्याययात्रा सोमवार को सभी ब्लाकों पर संचालित रही। ब्लॉक वजीरगंज में वजीरगंज नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से नगर अध्यक्ष सोमपाल शाक्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कठेरिया के नेतृत्व में प्रातः 11:00 बजे से शुरू होकर 2:00 बजे 5 किलोमीटर चलकर मनवा पर समाप्त हुई ।न्याय यात्रा ग्राम हथरा में भी न्याय पंचायत अध्यक्ष राशिद पहलवान के नेतृत्व में निकाली गई। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ,महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कल्लू शर्मा प्रधान बदायूं से शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अकील अहमद भी शामिल रहे। इस अवसर पर मनवा में अंबेडकर पार्क पर यात्रा समापन के उपरांत बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए वहां पर कांग्रेस जनों ने रामधुन और राष्ट्रगान का भी गायन किया ।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हमारे नेता राहुल गांधी पुनः भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकल पड़े हैं और इसमें उनका यही संदेश है कि डरेंगे नहीं झुकेंगे नहीं और सहेंगे भी नहीं यही संदेश हम आपके बीच देने आए हैं कि आप डरो मत, झुको मत ,सहो मत, कांग्रेस पार्टी आपके साथ मजबूती के साथ खड़ी है। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा में महिलाओं की भी भागीदारी आवश्यक है क्योंकि सबसे ज्यादा अगर सहन करती है तो महिला ही करती है तो महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा होना चाहिए। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की महासचिव मीना शाक्य नगर कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष सोमपाल शाक्य ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कठेरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनील सिंह ,आरिफ खान, परहलाद कुमार दिनेश पाल, सुरेश, दिनेश, महेंद्र रामपाल, पृथ्वी सिंह, गज्जू सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments