बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । खैरी घाट थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर मकान की छत पर चढ़ गया पैर फिसलने के चलते वह कड़ाके की ठंड में जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
जिले के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी अरविंद कुमार (15) पुत्र बुद्धीलाल शनिवार सुबह नौ बजे अपने छत पर चढ़ गया। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों के हाथ पैर कांप रहे हैं। शायद किशोर अपना संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया। परिवार के लोगों का कहना है कि किशोर को बंदर ने छत से नीचे फेंक दिया। किशोर की मौत से परिवार के लोग विलख रहे हैं। पिता बुद्धीलाल का कहना है कि बंदर ने हमले के प्रयास में बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। 15 फीट छत से नीचे गिरे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि बंदर से बचने के लिए किशोर की नीचे गिरकर मौत हुई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.