Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफावड़े से गर्दन काट कर वृद्ध को उतारा मौत के घाट

फावड़े से गर्दन काट कर वृद्ध को उतारा मौत के घाट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत ग्राम पंचायत चंदनपुर के मजरा भिनगापुरवा में रविवार को गांव निवासी युवक ने एक वृद्ध का सिर फावड़े से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार चंदनपुर गांव निवासी शहादत उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र अमीरे लोगों के घर-घर जाकर दैनिक उपयोग वाले लकड़ी की छोटी-छोटी वस्तुएं बनाकर बेचा करता था, वह अपनी दैनिक दिनचर्या अनुसार भिनगापुरवा गया था की इसी बीच भिनगापुरवा गांव निवासी कुलेराज उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र गुरुदीन ने किसी बात पर फावड़ा के एक ही वार से शहादत का सिर धड़ से अलग कर दिया,इस वीभत्स घटना से ग्रामीणों में हड़कंप का मच गया। सूचना पर मृतक के रोते विलखते परिजन घटना स्थल पहुंचे। जहाँ मृतक के परिजनों मे काफी दु:ख व क्रंदन मचा हुआ है,वहीं इस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति परिजन सहित फरार है। घटना की सूचना थाने को दी गई, जिस पर पहुंची इलाकाई पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल व संवैधानिक कार्यवाही में जुटी है, वहीं घटनास्थल पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments