
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के सुअवसर पर भारत तिब्बत समन्वय संघ के तीसरे स्थापना दिवस पर गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष शिवेंद्र विक्रम सिंह व प्रांत महामंत्री शशिमोली पाण्डेय ने जिला महामंत्री सिद्धार्थ त्रिपाठी के साथ स्थानीय तिब्बती बाजार में तिब्बतियों से औपचारिक भेंट कर बीटीएसएस के उद्देश्यों को विस्तार से बताया साथ ही तिब्बती भाइ–बहनों के साथ कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए एवं संकल्प को दोहराया।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के इस कार्य से तिब्बती समुदाय भाव विह्वल दिखा तो संघ के लोग भी उनसे मिले प्रेम से अभिभूत नजर आए।
