Monday, June 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाने के दीवान एवं मुंशी द्वारा
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले बेहद गरीब,असहाय लोगो को इस कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरण किया।थाने के हेड मोहर्री दयानंद उपाध्याय एवं कांस्टेबल मुंशी रजनीकांत राय ने कहा कि ठंड की मार सबसे अधिक गरीबो को झेलनी पड़ती है।इस लिए इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु अत्यंत कमजोर व गरीब लोगो को चिन्हित कर यह छोटा सा प्रयास किया गया,जिससे किसी भी कमजोर व गरीब परिवार के लोग इस ठंड में ठिठुरना न पड़े।इसके साथ हम पुलिसकर्मियों का प्रयास रहेगा की ऐसे तबके के लोगो को ठंड से हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा। ऐसे हालात से निजात हेतु हम सभी सदैव गरीबो के साथ खड़े है।इस सराहनीय प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments