

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में जेंडर अभियान की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा जेंडर अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना के अनुसार विभाग अभियान संचालित कराएंगे।
बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने जेंडर अभियान के अंतर्गत अपने विचार विमर्श व्यक्त किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. श्वेता त्रिपाठी द्वारा पोस्को एक्ट एवं भ्रूण जांच पर विस्तृत जानकारी दी और सभी विभागों में आंतरिक प्रतिवाद समिति गठन करने का सुझाव दिया, जिसमें आंतरिक परिवार समिति की अध्यक्ष महिला को ही बनाया जाना है। अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में दैनिक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जेंडर अभियान की शपथ दिलाते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि जेंडर अभियान के सफल सुचारू क्रियान्वयन हेतु कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस