Saturday, November 1, 2025
Homeउत्तर प्रदेशटॉप 10 व जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

टॉप 10 व जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

गढ़िया रंगीन /शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)
थाना गढ़िया रंगीन जिला शाहजहांपुर में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में टॉप 10 जिला बदर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधि कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्र और अवैध शराब की रोकथाम में चलाए जा रहे, अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी शाहजहापुर के पर्यवेक्षक व क्षेत्र अधिकारी तिलहर के कुशल निर्देशन व थाना अध्यक्ष गढ़िया रंगीन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा 22 12 23 को थाने में दर्ज टॉप टेन व जिला बदर अपराधी अभियुक्त सहजू पुत्र समीद को एक अदद देशी तमंचा 315 बोर ,दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना हाजा मुंo, अo, संख्या 490 /2023 धारा 3/25 A Act व 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा निवारण अधिनियम बनाम सहजू पुत्र शमीद निवासी ग्राम धाराम गोटिया थाना गढ़िया रंगीन जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments