July 7, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल-अशोक कुमार पाण्डेय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के मझौवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधानसभा सलेमपुर के कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार पाण्डेय ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा देश और प्रदेश के विकास की तस्वीर है। विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना है। कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक बलबीर सिंह दादा ने कहा कि देश के कोने- कोने में केंद्र सरकार की योजनाओं की सूचना और लोगों तक उसके लाभ को पहुंचाने के मकसद से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 15 नवंबर को ही झारखंड के खूंटी में इस यात्रा को झंडी दिखाई थी। इस अभियान के जरिए देश के कोने कोने में लोगों को जागरुक करने चलाई जा रही है। नवनाथ पाण्डेय ने कहा कि आगामी दिनों में इस यात्रा के माध्य ऐप पर पढ़ें सैकड़ों ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को संकल्प पत्र से शपथ दिलाई गई।
उक्त अवसर पर बीडीओ आनंद प्रकाश,एडीओ अनिल चौबे, धनन्जय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।