देवरिया/(राष्ट्र की परम्परा)।”सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल”
इन शब्दों के साथ देवरिया स्थानीय युग निर्माण शिक्षण संस्थान देवरिया खास देवरिया में भगत सिंह का 115 वॉ जन्मदिन मनाया गया। आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था अंग्रेज अधिकारियों से टक्कर लेने वाले भगत सिंह Central assembly मे बम फेंकने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल में अंग्रेजी हुकूमत की प्रताड़ना झेलने के बाद भी भगत सिंह ने आजादी की मांग जारी रखा।
उपरोक्त बातों को बताते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सेन ने बच्चों को भगत सिंह के बारे में बताया तथा उनके लिए त्याग और बलिदान से अवगत कराया। इसी क्रम में विद्यालय के विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर मणि त्रिपाठी ने भी बच्चों को भगत सिंह की त्याग और बलिदान तथा उनके कर्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने भगत सिंह की बताई एक बात कही “राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है ।” बच्चों को भगत सिंह और उनके साथियों के बारे में अच्छी-अच्छी बातें बताई गई तथा विद्यालय पर बच्चों द्वारा भगत सिंह के बारे में कुछ शब्द कहे गए जो काफी अच्छे थे इन बच्चों को विद्यालय की प्रबंधक संगीता पांडे जी द्वारा पुरस्कृत किया गया, कक्षा 7 शिवांग मणि काफी अच्छा भाषण भगत सिंह की ऊपर दीया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक गण और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जिसमें विद्यालय अध्यापक सुरेंद्र मणि, दूधनाथ मणि अमित कुमार दुबे,वर्षा साहनी,अंजनी इत्यादि अध्यापक लोग उपस्थित रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.