Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचेहरी में मिला महिला का शव,मचा हड़कम्प महिला के साथ दुष्कर्म की...

चेहरी में मिला महिला का शव,मचा हड़कम्प महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सदर कोतवाली थानान्तर्गत ग्राम सभा चेहरी के फार्म नम्बर तीन में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। शव का शिनाख्त नहीं हो सका। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि शव 8-10 दिन पुराना होने के कारण चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चेहरी के फार्म नम्बर 3 में एक महिला का शव मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाये। लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर यहां ठिकाने लगाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments