Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामलीला के तीसरे दिन फुलवारी व ताड़का वध का भव्य आयोजन

रामलीला के तीसरे दिन फुलवारी व ताड़का वध का भव्य आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर चल रहे रामलीला के तीसरे दिन फुलवारी व ताड़का वध का दृश्य दिखाया गया।
आपको बताते चले कि बरहज नगरिपालिका पुलिस चौकी के नजदीक वर्षो से रामलीला का भव्य आयोजन श्रीरामलीला नाट्य समिति द्वारा कराया जाता है,जिसे देखने के लिये नगर सहित दूर दूर से दर्शक आते हैं।भीड़ व सुरक्षा को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल सतर्क दृष्टि बनाये रखती हैं।मंगलवार के दिन देर शाम 7 बजे से मुख्यायतिथि संजय जायसवाल, प्रबंधक सिप्पी जायसवाल मैटरनिटी हॉस्पिटल पडरौना के द्वारा भगवान की आरती किया गया, उसके बाद रामलीला का शुभारंभ हुआ आज के कार्यक्रम में प्रभु श्री राम ने विश्वामित्र के आदेश पर ताड़का का वध किया ताड़का वध के बाद, भगवान श्री राम महाराज जनक के धनुष यज्ञ के लिए गुरु विश्वामित्र के साथ चल पड़े। आगे चलकर कलाकारों द्वारा फुलवारी प्रसग का कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस अवसर पर पूर्व सभासद मैनेजर चौहान, अनुराग गुप्ता, सर्वेन्द्र प्रताप सिंह,मनोज कुमार जायसवाल,दीपचंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनिल बर्नवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments