Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदीपेश सिंह ने दर्जनों युवाओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण...

दीपेश सिंह ने दर्जनों युवाओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एवं राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे हैं अनवरत संघर्ष से प्रभावित होकर कस्बे के दीपेश सिंह ने दर्जनों युवाओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले वह भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारी थे।कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल यादव,प्रदेश महासचिव प्रशासन अनिल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय ने उन्हें कांग्रेस का पट्टा पहना कर सदस्यता पत्र सौंपा। उनके साथ बुधपाल सिंह,ऋषभ सिंह,अमन सिंह,सुखचैन सिंह,मोहित,अंकित,प्रदीप,दीपक,पारस,वरुण,मंदीप,ओमवीर ,सुमित शर्मा अभिषेक मुलायम आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दीपेश सिंह ने कहा वह पार्टी की नीतियों को जन तक पहुंचाएंगे।पार्टी द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा जाएगा उसका कर्तव्य और निष्ठा के साथ पालन करेंगे।समाज सेवा करना कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments