


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन जनपद वासियों को कला से लेकर विज्ञान व इतिहास विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
दिन की शुरुआत में सबसे पहले विज्ञान संगोष्ठी के साथ हुई, जिसमे डॉ सी.एम. नौटियाल ने खगोल विज्ञान और चंद्रमा के विषय पर जबकि चंद्रयान टीम के सदस्य डॉ विनय कुमार यादव ने इसरो की अंतरिक्ष यात्रा विषय पर व्याख्यान दिया। इनके अलावा गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. बी. एन. पांडेय ने पौधों की विभिन्न विषयों जबकि गोरखपुर नक्षत्रशाला के प्रमुख डॉ महादेव पांडेय ने नवाचार विषय पर उपस्थित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र–छात्राओं को जागरूक किया।
इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों में कंपोजिट विद्यालय मथुरा नगर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, जी.एस.वी.एस. इंटर कॉलेज, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज आदि ने प्रस्तुति दी।
शाम के समय स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मिशन शक्ति के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय और मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर नृत्य व नाटक का मंचन किया। इसके उपरांत महराजगंज का इतिहास विषय पर जवाहर लाल पीजी कॉलेज के डॉ आर. के. मिश्रा व डॉ परशुराम गुप्ता ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। महराजगंज में पत्रकारिता का इतिहास विषय पर के.एम. अग्रवाल ने संबोधित किया।
More Stories
परीक्षा में पर्यवेक्षक
दरवाजे पर दबंगों का अवैध कब्जा, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
खबर छपते ही मचा हड़कंप,ग्राम प्रधान ने टीनसेड का कराया मरम्मत