Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेला का आयोजन किया गया

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेला का आयोजन किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बरहज के विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका बाबा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस स्वास्थ्य मेले में 14 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया,तथा लगभग 150 मरीज का निशुल्क उपचार कर दवा दिया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पाल, महेन चिकित्साप्रभारी डॉक्टर हरेंद्र कुमार, आई सर्जन डॉ बी एन यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद, डॉ पी एन तिवारी,चीफ फार्मासिस्ट शैलेश तिवारी, चंद्र प्रकाश, डॉक्टर ख्याति श्रीवास्तव,स्टाफ नर्स कनक शर्मा सुगंध चौरसिया, पंकज कुमार, पृथ्वीराज सहित सभी कर्मचारी व अधिकारी गण उपस्थित रहे।जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार जायसवाल द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अभयानंद तिवारी,सचिन सिंह, विवेक गुप्त, जितेंद्र भारत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments