June 17, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास, समूची मातृशक्ति को हार्दिक बधाई

मोदी हैं तो सब मुमकिन हैं : डॉ उमेश शर्मा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है। इस बिल के पारित होने पर आधी आबादी ने खुशी जताते हुए इस विधेयक को महिलाओं के लिए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय बताया है। ये एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा।
इस अवसर पर डॉ उमेश शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने पर समूची मातृशक्ति को हार्दिक बधाई, मोदी हैं तो सब मुमकिन हैं। हम बार-बार कहते थे लेकिन आज दोबारा उन्होनें ये साबित कर दिया और आज मोदी सरकार के इस फैसले की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। नारी शक्ति में इस फैसले के प्रति काफी खुशी है। इसके लिए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमेशा ऋणी रहेगा। 9 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने आधी आबादी के सम्मान में बेहद महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी निर्णय लिए हैं। इससे आने वाले समय में लोकसभा, राज्यसभा,
विधानसभा और दिल्ली से लेकर लखनऊ तक आधी आबादी की भागीदारी बढ़ेगी। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ देश की करोड़ों बहनों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हो गई हैं। देश की करोंड़ों बहनों को पीएम मोदी के योगदान को याद रखना चाहिए। अब ये देश का कानून है। इसलिए हम सभी को पीएम मोदी के इस महत्वपूर्ण योगदान को याद रखना चाहिए। यह नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में देश की यात्रा में मील का पत्थर है। ये एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। नए संसद भवन में पहले ही कार्य दिवस पर नया इतिहास रचा गया। अब भारत का महान लोकतंत्र सच्चे अर्थों में गौरवभूषित हुआ है। देश की आधी आबादी को उनका वाजिब हक दिलाने और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत और सहभागी बनाने का यह ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय नए भारत के निर्माण में बहुत ही बड़ी भूमिका निभाएगा।
शर्मा ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। मोदी द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के प्रति एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। 19 सितंबर 2023 का दिन विकसित भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाएगा। प्रधानमंत्री ऐसे ही राष्ट्रहित में और न्यायहित में महत्वपूर्ण और क्रन्तिकारी निर्णय करते रहें।

You may have missed

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल, वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरा भारतदेवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)यह सिर्फ वर्षों की गिनती नहीं है, बल्कि ये विकास, सामाजिक न्याय, राष्ट्र प्रथम की भावना और करोड़ों भारतीयों के जीवन में आए ऐतिहासिक बदलाव की मिसाल है।उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों भारत आर्थिक, सामरिक, कूटनीतिक और तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरा है।यह बातें मंगलवार को तरकुलवा नगर पंचायत में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहीं।उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजनाएं, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर, किसानों की आय और सम्मान, गांव से लेकर शहर तक बुनियादी विकास, भारतीय सेना को मजबूत करना, और सबसे अहम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मजबूती के साथ किया है। जहां तकनीकी उपकरणों और अनुसंधानों से किसानों की आय में उत्साहजनक वृद्धि हुई है वहीं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं का भविष्य संवारने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है ।सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किया गया । यही कारण रहा कि जब कोरोना के समय में विश्व में महंगाई जोर पकड़ रहा था और आर्थिक विकास की गति कम हो रही थी, इसके उलट भारत में आर्थिक वृद्धि तेज और महंगाई कम रही । यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, संकल्प और उनकी सोच के कारण संभव हुआ है । इस दौरान तरकुलवा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कृषि मंत्री ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । सभा में मुख्य रूप से भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, भाजपा नेता संजय सिंह सैथवार,भाजपा नेता अम्बुज शाही, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पति तिवारी, राजू भारती, नवयुक्त मंडल कमेटी के मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता जयराम राव सरल यादव बेबी सिंह मंडल महामंत्री, रामबहाल पटेल, धीरज मिश्रा, मंडल मंत्री सत्यम, अंकित राव, रणधीर सिंह, जितेंद्र गोंड, सुनीता वर्मा, ग्राम प्रधान ओमकार राव, राज प्रकाश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे ।