July 7, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

सिविल जज बन कर गांव पहुँची अल्का भारती क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया बुजुर्ग की अल्का भारती उत्तर प्रदेश सिविल जज बनने के बाद पहली बार रविवार को गांव पहुँची। क्षेत्र वासियों ने फूलों की बरसात कर भव्य स्वागत किया। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सिविल जज का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कम्हरिया बुजुर्ग निवासी ओमप्रकाश की पुत्री अल्का भारती सफलता प्राप्त की। अल्का भारती नौतनवा के प्राथमिक विद्यालय से अपनी शिक्षा की शुरुआत किया था। राजकीय बालिका इंटर कालेज नौतनवा मे इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद में पढ़ाई की। यह अपने सफलता का श्रेय भारतीय संविधान को देती हैं। उन्होंने बताया कि उनके आदर्श डॉ भीमराव अंबेडकर हैं। उनके आदर्शों पर चल कर उन्हें सफलता मिली है। कोल्हुई बाजार से कम्हरिया बुजुर्ग तक दर्जनों वाहनों और हजारों लोगों की भीड़ नेअल्का भारती का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अल्का भारती के परिजनों के अलावा क्षेत्र के विधायक फरेंदा वीरेन्द्र चौधरी, जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल, अनवर, बबलू चौबे, जयप्रकाश, गौरीशंकर, सत्यप्रकाश, गुड्डू, जितेंद्र गौतम, राम लगन, शिव हरख सहित तमाम लोग मौजूद रहे।