Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनुभव सिंह यू. पी.नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित

अनुभव सिंह यू. पी.नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित

भागलपुर/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) ब्लाक भागलपुर के अनुभव सिंह का चयन स्टेट लेवल फुटबॉल टीम में हुआ था,अब उनका चयन नेशनल फुटबॉल टीम में हुआ है। वह नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगे। अयोध्या स्थित स्पोर्टिंग छात्रावास में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
आपको बताते चले की भागलपुर के प्रशांत भूषण सिंह के पुत्र अनुभव सिंह का चयन उत्तर प्रदेश सब जूनियर फुटबाल टीम में हुआ किन्तु अनुभव सिंह का फुटबॉल टीम में काफी अच्छा प्रदर्शन होने के कारण इन्हें नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023/2024 में चयनित कर लिया गया है। मालदह एवं बहरामपुर( पश्चिम बंगाल) में तीन से 13 दिसंबर तक सब जूनियर बालक नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसमें यूपी की टीम में भाग लेंगे। टीम की घोषणा बुधवार को उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने की। संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा के एकलव्य स्पोर्टिंग स्टेडियम में आयोजित कोचिंग कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम में अनुभव सिंह, भाविन जोशी, समीर खान, मनीष कुमार बिंद, अमन पटेल, औशाफ अली खान, गौतम थारू, आदित्य कुमार, दिव्यांश कुमार राय, गोविंद यादव, प्रियांशु चंद्र, रचित यादव, ऋषभ कुमार, सलमान खान, विनय कुमार सिंह, यश कुमार, आराध्या सिंह, सुजल अग्रहरि, महफूज खान, दिनेश पाल, सुरेंद्र वर्मा शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments