Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedभाजपा वोटर चेतना महाअभियान की बैठक

भाजपा वोटर चेतना महाअभियान की बैठक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा मंडल सलेमपुर द्वारा वोटर चेतना महाअभियान की बैठक आज सलेमपुर के सिंचाई बंगाल स्थित डाक बंगले पर की गई। सर्वप्रथम बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मण्डल प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा कि 2024 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। वोटर चेतना महाअभियान में सही वोटर के नाम आये इस की प्राथमिकता दी गई है। साथ ही अनाधिकृत वोटरों के नाम पर भी मुहिम शुरू की गई है। इसके साथ ही डिजिटल मीडियम के माध्यम से सभी को जागरूक करना है।मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि जैसे हम भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट प्रभावित करने के लिए कार्य करते हैं, ठीक उसी प्रकार से हमें नया वोटर भी बनाना है।
उक्त बैठक में मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान पर चर्चा के अलावा ऑनलाइन वोटर बनाने की रचना,शक्तिकेन्द्र संयोजको को फार्म 6 उपलब्ध कराना,27 अगस्त को मन की बात सुनने तथा फ़ोटो सरल एप्प पर अपलोड करने पर चर्चा किया गया।
बैठक के बीच पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र के भाई सुरेश मिश्र के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।उक्त अवसर पर बृजेश धर दुबे,रविन्दर श्रीवास्तव,अशोक तिवारी,अजय दूबे वत्स,रविशंकर मिश्र,धनञ्जय चतुर्वेदी,अमरदत्त यादव,अवधेश मद्देशिया, व्यास गोंड़,विनय तिवारी,राघवेंद्र पासवान,अनिल ठाकुर,उमाकांत मिश्र,कृष्णकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments