Friday, April 3, 2026
Homeआजमगढ़आजमगढ़ में बोले शिवपाल, अब होगी जनता खुशहाल

आजमगढ़ में बोले शिवपाल, अब होगी जनता खुशहाल

कहीँ भारत जोड़ों यात्रा से तो कहीं ‘इण्डिया’ संगठन से भाजपा घबराई
-शिवपाल यादव

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को आजमगढ़ पहुंचते ही नेहरू हॉल में आयोजित पार्टी की बैठक को सम्बोधित करते हुए, भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादियों और सपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। रही बात विपक्ष के गठबंधन इंडिया (INDIA ) की तो वो बहुत मजबूत है। विपक्षी एकता के नए नाम से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है।
आजमगढ़ दौरे पर आए शिवपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिसका परिणाम रहा कि जनपद की सीमा प्रवेश करने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय तक पहुंचने में घंटों लग गए। वह सीधे नेहरू हॉल पहुंचे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कल से मैंने पूर्वांचल का दौरा शुरू किया है। संगठन को मजबूत कर और समाजवादियों को इकठ्ठा कर 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा और भाजपा को हराया जाएगा।
स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मत है। यह जो भाजपा की चाल है हम उसे सफल नहीं होने देंगे। धर्मेंद्र यादव के चुनाव में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, यह कहना गलत है।
जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, चन्द्रदेव राम यादव करैली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments