Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेवानिवृत्त होने वाले 07 पुलिसकर्मियों की ससम्मान विदाई की गयी

सेवानिवृत्त होने वाले 07 पुलिसकर्मियों की ससम्मान विदाई की गयी

बाराबंकी-(राष्ट्र की परम्परा)
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 06 उप निरीक्षक व 01 लीडिंग फायरमैन सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए 1. उ0नि0 ना0पु0 राम तीर्थ सिंह 2. उ0नि0 ना0 पु0 रमाकांत द्विवेदी 3. उ0नि0 ना0 पु0 अनिल कुमार शर्मा 4. उ0नि0 ना0 पु0 छत्रपाल 5. उ0नि0 ना0 पु0 पारसनाथ सिंह यादव 6. उ0नि0 सशस्त्र पु0 मोहिबुल्ला खां व 7. लीडिंग फायर मैन मधुबन कुमार पाण्डेय को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उक्त विदाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments