Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन

विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन


कुल 22 मामलों का हुआ निस्तारण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के मामलो के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कृष्ण यादव की अध्यक्षता में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे के कुशल निर्देशन मे किया गया। जिसमे फाइनेन्स कम्पनी के अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहे, इस विशेष लोक अदालत में कुल 22 वादों का निस्तारण कर 1,67,00000/-( एक करोड़ सडसठ लाख)रुपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलायी गयी। इस विशेष लोक अदालत के सफलता पर सचिव के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments