Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमानिकपुर में खंड विकास अधिकारी ने लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

मानिकपुर में खंड विकास अधिकारी ने लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

रतनपुरा /मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
रतनपुरा प्रखंड के मानिकपुर न्याय पंचायत मंडल मुख्यालय पर छत्रपति शाहू महाराज का की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इसके साथ ही पंचायत भवन पर लाइब्रेरी का उद्घाटन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य व हर्षोल्लास के साथ जयन्ती मनाई गयी ।साथ ही पंचायत भवन पर आदर्श ग्रामीण लाइब्रेरी (पुस्तकालय) का उद्‌घाटन, खण्ड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ देवेंद्र चौहान अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन तथा संचालन रमेश बौद्ध ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
संजय बाबर, ओम प्रकाश बौध, जितेन्द्र प्रजापति, रमेश चौहान, जिवधन यादव, उदयनाथ चौहान राम प्रताप चौहान, रामाधार यादव, शैलेन्द्र चौहान, पं० सहायक, चन्द्रशेखर प्रजापति, सोनू कुमार, सौरभ सिंह (सचिव) उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments