Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाईस्कूल व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र /छात्राएं हुए...

हाईस्कूल व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र /छात्राएं हुए सम्मानित

जनपद के कुल 9 बच्चों ने प्रदेश स्तर पर शीर्ष 10 में अपना स्थान बनाया।

राज्यस्तरीय मेधावियो को 01 लाख का डेमो चेक ,टेबलेट और मेडल दिया गया।
जिला स्तरीय मेधावियो को 21000/-का डेमो चेक ,टेबलेट और मेडल दिया गया।

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) हाईस्कूल और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र/छात्राओं को आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह व विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पनियरा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सुनिश्चित किया है कि हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नकलविहीन हों। इसी का परिणाम है आज मेधावी छात्र अपने परिश्रम के बल पर विभिन्न परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। उन्होंने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने परिश्रम के कारण यहाँ मौजूद हैं। इस परिश्रम को आगे और बढ़ाइए ताकि जीवन मे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। उन्होंने सभी मेधावियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक फरेंदा ने कहा कि बच्चों की सफलता में उनके माता-पिता का परिश्रम भी शामिल होता है। इसलिए बच्चों की इस सफलता के लिए जनपद के मेधावी विद्यार्थी और उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी शुभकामना है कि आप लोग आगे भी अगर इसी तरह सफलता की सीढियां चढ़ें, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपलोग अपने परिश्रम में कमी न आने दें।
जिलाधिकारी सभी मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन मे न तो कोई शॉर्टकट होता है और न ही परिश्रम का विकल्प। इसलिए आप लगातार कठिन परिश्रम करें।शेष ईश्वर पर छोड़ दें। निश्चय ही आपको निराश नही होना पड़ेगा।
जनपद के कुल 09 बच्चों ने प्रदेश स्तर पर शीर्ष 10 में अपना स्थान बनाया है। इनमें अनामिका, दिव्या, समिया परवीन, आराधना और आशुतोष पटेल ने हाई स्कूल के शीर्ष 10 मेधावियों की सूची में नाम दर्ज कराया, जबकि विनय कुमार, तान्या शाही और आलोक रंजन ने इंटरमीडिएट मेधावियों की शीर्ष 10 की प्रदेशस्तरीय सूची में आने में सफल रहे इनके अतिरिक्त राज्य स्तरीय मेधावियों के अतिरिक्त हाईस्कूल व इंटर के शीर्ष 10 जनपद स्तरीय विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। हाई स्कूल की प्रियंका, आदित्य, विवेक, खुशी, मुस्कान, गौरव, अनिकेत, मो. नुरुलैन, कनक और शाम्भवी को जबकि इंटरमीडिएट के कुंदन, विनीत, अमन, अंजू, फलक और उम्मे कुलसुम को सम्मानित किया गया। राज्यस्तरीय मेधावियों को ₹ 01 लाख का डेमो चेक, टैबलेट और मैडल देकर जबकि जिलास्तरीय मेधावियों को 21000/- का डेमो चेक, टैबलेट और मैडल देकर सम्मानित किया गया। मेधावियों को प्राप्त धनराशि को उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे जिला विद्यालय निरीक्षक ने मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी सहित विशिष्ट अतिथिगणों और उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments