
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद शाहगंज रेल खंड स्थित बरहद पुर में पूर्व प्रधान कल्पनाथ सिंह के नेतृत्व में कई दर्जन महिला तथा पुरुषों द्वारा अंडरपास बनाने की मांग को लेकर लगातार 24 मई बुधवार से धरने पर बैठे हैं, धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान ने कहा कि जब तक रेल विभाग द्वारा अंडर पास नहीं बनाया जाता है तब तक यह धरना शांतिपूर्वक जारी रहेगा। इस धरने के दौरान ग्राम वासियों ने मौके पर पहुंचे अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पाल को एक पत्रक सौंपा।
इस दौरान पड़ रही भीषण गर्मी एवं आसमान से बरस रही आग तपिश एवं उमस में भी ग्रामवासी धरने पर बैठे रहे।
