Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुबह टहलने गयी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर

सुबह टहलने गयी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका अन्तर्गत पुराना बरहज राजनगर निवासी पान विक्रेता छठ्ठू चौरसिया की पत्नी बिंदू देवी (42) रोज की भांति सुबह टहलने गई थीं।
परिजनों के अनुसार, वह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर टहल रही थीं कि, इसी बीच रेलवे प्लेटफार्म पर तेज रफ्तार से आती हुई बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।
इस दौरान महिला गंभीर रुप से घायल हो गईं, हादसा देख स्थानीय लोग जमा हो गए और महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों द्वारा मिली सूचना पर इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी और चौकी इंचार्ज सदानंद यादव पहुंच गए और मौके से बाइक भी बरामद कर लिया गया। मां के मौत हो जाने से पुत्री नेहा, निकिता और पुत्र निखिल उर्फ भोला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जबकि पति छठ्ठू बदहवास थे। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई। बाइक बरामद कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments