Saturday, November 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर सांसद व राज्यमंत्री ने...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर सांसद व राज्यमंत्री ने किया पौधारोपण, मरीजों को बांटे फल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग देवरिया द्वारा सलेमपुर के नदावर घाट पर वृक्षारोपण किया गया। जहाँ सांसद रविन्दर कुशवाहा, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी ने पौधा लगाकर सभी से वृक्षारोपण की अपील किया और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरित

उक्त अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं स्टाफ में फल बांटे।

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि वृक्षारोपण के तहत लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी,उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।हर व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमे जीवन देते है। वृक्षो के कारण ही हमे अमूल्य आक्सीजन उपलब्ध होता है।

पौधरोपण करने का लिया संकल्प

पर्यावरण प्रहरी शमशाद मालिक ने नेतृत्व में सभी ने पौधरोपण करने का संकल्प एवं शपथ लिया।
उक्त अवसर पर अमित सिंह बबलू, सन्दीप सिंह टिंकू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स, विजयेंद्र शुक्ला, सन्दीप श्रीवास्तव, अवधेश यादव, राजीव मिश्र, इसराइल, नागेन्द्र गुप्ता, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments