July 7, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस का दो मिनट का ठहराव बबीना स्टेशन पर

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l रेलवे प्रशासन द्वारा सोमवार को यात्री जनता की सुविधा हेतु 19167/19168 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस का 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव उत्तर मध्य रेलवे के बबीना स्टेशन पर निम्नवत् प्रदान किया जायेगा।
अहमदाबाद से 13 मई, 2023 से चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस बबीना स्टेशन पर 17.01 बजे पहुँच कर 17.03 बजे छूटेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में वाराणसी सिटी से 14 मई, 2023 से चलने वाली 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस बबीना स्टेशन पर 05.17 बजे पहुँच कर 05.19 बजे छूटेगी।

You may have missed