Saturday, February 14, 2026
HomeNewsbeatनिकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय की ओर भाजपा-जनार्दन

निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय की ओर भाजपा-जनार्दन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी पार्टी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय की ओर बढ़ गयी है, तो इसका सबका बड़ा कारण है देवरिया में सर्व समाज का भाजपा को मिल रहा समर्थन है।आम लोगो तक मोदी और योगी सरकार की योजनाओं का जो लाभ पहुचा है उससे सभी वर्ग के लोगो का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है।
उक्त बातें भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री, देवरिया नगर पालिका के प्रभारी जनार्दन तिवारी ने चकियवा,देवरिया खास और उमानगर में लोगों से जन सम्पर्क के दौरान कही।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो काम व्यापारी,महिलाओं,युवाओं,किसानों,मजदूरों,रेहड़ी-पटरी व्यापारियों के लिये किया है वो किसी अन्य दल की सरकार ने नही किया।भाजपा की सरकार में कोई गुंडा व्यापारी से गुंडा टैक्स नही ले सकता,किसी महिला की तरफ बुरी नजर नही डाल सकता।अगर किसी ने दुःसाहस किया तो उसकी सजा भाजपा सरकार में उसको बहुत ही भयानक मिलती है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष संजय पाण्डेय, चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय,रमेश सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,दिनेश शुक्ला,जेपी शर्मा,दिनेश गुप्ता,वीरेंद्र सिंह,सुरेश चंद गुप्ता,अभिजीत उपाध्याय,नवीन सिंह,धनुषधारी मणि,राहुल कुमार,विशाल पाण्डेय,संतोष पाण्डेय,ब्रह्मा सिंह,अखिलेश मिश्रा आदि रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments