Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनामांकन के छठवें दिन 08 निकायों के अध्यक्ष पद के 20 एवं...

नामांकन के छठवें दिन 08 निकायों के अध्यक्ष पद के 20 एवं सदस्य पद के 39 नामांकन पत्र बिके

अध्यक्ष पद के 07 एवं सदस्य पद के 137 नामांकन पत्र दाखिल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के छठवें दिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 10 नामांकन पत्र क्रय किये गयेl जबकि सदस्य पद हेतु 05 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु कुल 02 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 14 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु कोई नामांकन पत्र क्रय नही किया गया, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 01 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु कोई नामांकन पत्र क्रय नही किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 02 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु कुल 03 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 09 नामांकन पत्र क्रय किये गये। इसी प्रकार नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतु कुल 02 एवं सदस्य पद हेतु कुल 03 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद हेतु 03 नामांकन पत्र एवं सदस्य पद हेतु 01 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद हेतु कोई नामांकन पत्र नही लिये गये एवं सदस्य पद हेतु 04 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
इस प्रकार जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु नामांकन के छठवें दिन अध्यक्ष पद हेतु कुल 20 एवं सदस्य पद हेतु कुल 39 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 02 नामांकन पत्र दााखिल किया गया एवं सदस्य पद हेतु 28 तथा नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतुु कोई नामांकन पत्र दाखिल नही किया गया एवं सदस्य पद हेतु 11, नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु 02 एवं सदस्य पद हेतु 36, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य हेतु 19, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु कोई नामांकन पत्र नही दााखिल किया गया एवं सदस्य पद हेतु 07, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु कोई नामांकन पत्र नही दाखिल किया गया एवं सदस्य पद हेतु 07 एवं नगर पंचायत हैंसर बाजार में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 27 एवं नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद हेतुु 01 एवं सदस्य पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया गया। इस प्रकार नामांकन के छठवें दिन अध्यक्ष पद हेतु कुल 07 एवं सदस्य पद हेतु कुल 137 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments