Friday, December 26, 2025
HomeUncategorizedअन्य खबरेदलित मुस्लिम एकता अफ़्तार से मजबूत होगा सामाजिक सद्भाव

दलित मुस्लिम एकता अफ़्तार से मजबूत होगा सामाजिक सद्भाव

अम्बेडकर जयंती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया दलित मुस्लिम एकता अफ़्तार का आयोजन

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस ने प्रदेश के हर ज़िले में बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर मुस्लिम-दलित एकता अफ़्तार का आयोजन किया, इसमे दलित समुदाय के शिक्षकों, वकीलों और प्रभावशाली लोग शामिल हुए।
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज में सद्भाव क़ायम रखने की कोशिश करती है, इसीलिए कांग्रेस में हर तबके के लोग एक साथ सद्भाव से रहते हैं, जब तक दलित और मुस्लिम कांग्रेस के साथ रहे दलित और मुस्लिम विरोधी भाजपा की लोकसभा में सिर्फ़ दो सीटें होती थीं, जब से ये तबके बसपा और सपा में गए भाजपा मजबूत होती गयी और आज स्थिति यह है कि बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान ही खतरे में पड़ गया है। वहीं सपा और बसपा भाजपा की बी टीम बन गए हैं।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुस्लिम-दलित एकता अफ़्तार से एक बार फिर राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मजबूत आधार बनेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments