Friday, February 13, 2026
HomeUncategorized14 अप्रैल को भी जारी रहेगी नामांकन प्रक्रिया

14 अप्रैल को भी जारी रहेगी नामांकन प्रक्रिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिला निर्वाचन अधिकारी ( नगरीय निकाय)/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की नगरीय निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत चल रही नामांकन प्रक्रिया 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन भी सुचारू रूप से जारी रहेगी। समस्त रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर निर्धारित ड्यूटी के अनुसार अपने तैनाती स्थल पर निर्वाचन से जुड़े निर्धारित कार्य दायित्वों के निर्वह्न के लिए उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 11 से 17 अप्रैल के मध्य पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र खरीदा व जमा किया जा सकता है। 11 से 17 अप्रैल के बीच पड़ने वाली छुट्टियों के दिन भी नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments