Friday, April 3, 2026
HomeUncategorizedपूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही विकास खंड के न्याय पंचायत पिरोजहां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्रों की विदाई समारोह आयोजित की गई। विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्रों को अंकपत्र व टीसी वितरित किया गया।
कुमारी सपना प्रथम, कुमारी बबली द्वितीय व कुमारी कृति ने आठवीं कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। शिक्षकों द्वारा के प्रत्येक छात्र को डायरी, पेन व मिठाई का डिब्बा दिया गया, छात्रों द्वारा विद्यालय परिवार को ग्लोब भेंट किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इस तरह के कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए अनुकरणीय बताया। ग्राम प्रधान विकास कुमार मद्धेशिया ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रताप मिश्र, शोभा त्रिपाठी, हरिकृष्ण पाण्डेय, विपिन कुमार, पंकज उपाध्याय, अनीता त्रिपाठी, महेंद्र भारती आदि शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments