Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधायक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विधायक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को जिला कारगार का औचक निरीक्षण किया,वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए बंदियो से उनकी व्यवस्थाओं को जाना,इस दौरान स्वच्छता,खानपान की व्यवस्था,बिस्तर सहित जेल अस्पताल में भर्ती हुए बीमार बंदियो से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना।
विधायक महेंद्रपाल ने सुबह 10 बजे गेट बुक पर एंट्री करके जेल में प्रवेश किया,तकरीबन 45 मिनट के निरीक्षण के बाद बाहर निकले विधायक महेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बंदियो के हित में दी जाने वाली सुविधाओं को निरीक्षण किया गया हैं,जेल में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाया गया। इस दौरान विधायक ने जेल अधिकारियों के कुशल संचालन पर प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
निरीक्षण में मुख्य रूप से विधायक महेंद्र पाल सिंह,विधायक प्रतिनिधि लाल बहादुर सिंह, जेलर प्रदीप कश्यप सहित जेल अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments