बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चिल्लूपार स्थित एक मैरेज हाल में स्नातक चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए, चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि, हर चुनाव से भी ज्यादा प्रचण्ड बहुमत से स्नातक चुनाव जीतेंगे। पार्टी एक विचारधारा के आधार पर काम करती है। बूथ स्तर पर स्नातक चुनाव की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हर 20 मतदाता पर एक प्रमुख बनाकर माइक्रो लेवल पर संरचना बनी हैं,घर-घर संपर्क कर एक-एक मतदाता से संपर्क कर स्नातक चुनाव भी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी।उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन चुनाव की पूरी योजना बन गई है। ऐतिहासिक जीत होगी। संचालन मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप शाही ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय, महेश उमर, राजीव पाण्डेय, कमलेश पटेल, तबस्सुम बानो, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, विजय लक्ष्मी जायसवाल, रईस अब्बास, अभिषेक गुप्ता, श्रीकान्त सोनी, प्रशांत शाही, राजकुमार निगम, आनन्द त्रिपाठी, अतुल शाही, देवेश दुबे, राजकुमार जायसवाल,सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.