लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए (एग्जीक्यूटिव) कार्यक्रम में प्रवेश की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है।
पाठ्यक्रम की समन्वयक डॉ. लता बाजपेई सिंह ने बताया कि पंजीकरण शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क देना होगा।
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित पात्रता, प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका और प्रवेश विवरणिका का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी संबंधित विभाग या विश्वविद्यालय के टोल फ्री नंबर 1800-180-5789 पर संपर्क कर सकते हैं।