90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार आरपी मिश्रा के पिता अच्युता प्रसाद मिश्रा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभ चिंतकों और क्षेत्रीय लोगों में शोक व्याप्त हो गया। अच्युता प्रसाद मिश्रा शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन से परिवार ने अपना एक अनुभवी और मार्गदर्शक अभिभावक खो दिया। उनके व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी स्मृतियों को याद कर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।निधन की सूचना मिलने पर सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.के. मद्धेशिया पत्रकार साथियों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।इस दौरान पत्रकार साथियों ने भी आरपी मिश्रा और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामनगर में किया गया। इस दौरान फौजदार वर्मा, एसके मद्धेशिया, अशोक कुमार पाठक, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, वर्तमान विधायक रामनिवास वर्मा के प्रतिनिधि सौरभ वर्मा, हरिहर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह , राजेश सिंह बाबागंज चिकित्सा अधिकारी सुरेश गुप्ता, हरीश वर्मा , जमील अहमद, आदि मौजूद रहे।