Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरादो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन

दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा में दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ0प्र0 दया शंकर मिश्र, दयालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र के निर्माण में हिन्दी साहित्य की अहम भूमिका है, तथा हिन्दी राज भाषा को पूरे विश्व में बोला जाता है, और भारतीय हिन्दी संस्थानों में विश्व भर से छात्र एवं छात्रायें हिन्दी भाषा का अध्ययन करने आते हैं। हिन्दी भाषा ने विश्व भर में सर्वाधिक साहित्य विद्वान व कवि दिये हैं। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि, साहित्य सम्मेलन के दौरान राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी की सिफारिश करने वाले, महात्मा गांधी सबसे पहले व्यक्ति थे। दुनिया भर में लगभग 80 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं, एवं हिंदी विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments