एफएलसी कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में शुरू हुए एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जांच प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित इंजीनियरों से कार्य के विभिन्न चरणों और तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी कार्य में लगे इंजीनियरों से जांच की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और निर्धारित मानकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी प्रक्रिया से अवगत कराया, ताकि पूरी जांच प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिया कि एफएलसी का समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जांच के दौरान निर्धारित प्रक्रिया और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए एफएलसी के प्रत्येक चरण को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरा किया जाए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार भारती सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।